सरायकेला-खरसावां: आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, सीडीपीओ ने औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

Author Sachindra Das|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

राजनगर प्रखंड के एक आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीपीओ | Prabhat Khabar Network

सरायकेला के राजनगर में सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

राजनगर. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त के निर्देश पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) रीना साहु एवं महिला पर्यवेक्षिका ने सोलगाड़िया, गम्हारिया समेत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण, विद्यालय पूर्व शिक्षा गतिविधियों, स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेख संधारण, आधारभूत सुविधाओं एवं केंद्रों के नियमित संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीडीपीओ ने दिया निर्देश

सीडीपीओ रीना साहु ने सेविकाओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि छह वर्ष तक के सभी बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और नियमित पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान पोषण ट्रैकर पर बच्चों की शत-प्रतिशत वृद्धि निगरानी, लंबाई एवं वजन का समय पर मापन कर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. जरूरत पड़ने पर ऐसे बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजने के निर्देश भी दिए गए. सीडीपीओ ने कहा कि केंद्रों में स्वच्छ वातावरण, समय पर टीकाकरण, प्रभावी प्री-स्कूल शिक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के दौरान जिन केंद्रों में कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर की लापरवाही पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में 10 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों का महाजुटान, नई डीईओ कुमारी नीलम का होगा स्वागत

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के गोला में पलटा बियर लदा एलपी ट्रक, कैन बचाने के लिए पुलिस के जवान तैनात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola