सरायकेला में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स्वच्छता के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो: होटल की जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों की जांच की। एक्सपायरी सामान बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

सरायकेला: आमजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरायकेला के गैराज मोड़ स्थित रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया.

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य निर्माण, भंडारण, साफ-सफाई एवं खाद्य कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की गयी. कारोबारियों को स्वच्छ वर्दी, हेयर कवर, सुरक्षित खाद्य भंडारण तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का पालन करने के निर्देश दिए गए. जिन प्रतिष्ठानों में कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए. रितेश कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola