गम्हरिया हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला के गम्हरिया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद की गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: गम्हरिया के बोलायडीह में दिनदहाड़े लोहे की रॉड से मारकर हत्या करने के मामले का आदित्यपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिवम प्रमाणिक, संजय नायक, प्रेम नायक और गणेश नायक शामिल हैं. साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है.

विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की वजह मृतक द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करना और हल्ला करना बताया है. इसी कारण घटना को अंजाम देने की बात आरोपियों ने कही है.

क्या था मामला?

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक जगन्नाथ गोप उर्फ काडा की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई थी टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. टीम ने 24 घंटे के अंदर छापेमारी कर शिवम प्रमाणिक, संजय नायक, प्रेम नायक और गणेश नायक, सभी बोलायडीह निवासी, को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर जब्त कर ली गई.

गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना के हीरालाल कुमार, विश्वजीत तिवारी, विक्रमादित्य पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola