अब स्कूल की राह होगी आसान, 'उन्नति का पहिया' पर सवार हुए कुचाई के 162 विद्यार्थी
कुचाई में विद्यार्थियों के बीच उन्नति के पहिया के तहत साइकिल का वितरण करते अधिकारी और जन प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत कुचाई के 162 विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई। अब छात्रों के लिए स्कूल आना-जाना होगा और भी आसान।
खरसावां. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत शनिवार को कुचाई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, कुचाई में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के नौ विद्यालयों के कुल 162 छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गईं. साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. उनका कहना था कि अब विद्यालय आने-जाने में समय की बचत होगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा.
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) संजय कुमार जोशी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम नारायण सरदार, बीपीओ मिहीर कुमार दास तथा मुखिया करम सिंह मुंडा ने विद्यार्थियों में साइकिल का वितरण किया. बीईईओ संजय कुमार जोशी ने बताया कि योजना का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होने देना है.
वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम नारायण सरदार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करते हुए साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए