खरसावां. ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
ऑपरेशन डिवाइस के तहत चार गुम मोबाइल बरामद कर खरसावां पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाए | Prabhat Khabar Network
खरसावां पुलिस ने ऑपरेशन डिवाइस के तहत चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
खरसावां. सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत खरसावां थाना पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया. जिले में प्रोजेक्ट 'डिवाइस' के तहत सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से खरसावां थाना क्षेत्र के चार गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए. मोबाइल धारकों का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिए गए. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही तकनीकी टीम की सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी अनुसंधान की मदद से मोबाइल बरामद कर जल्द से जल्द उसके वास्तविक मालिक को लौटाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए