जेएलकेएम जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

Author Pratap mishra|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में जेएलकेएम की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन

सरायकेला के अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. नव चयनित जिलाध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव विंदेश्वर महतो और केंद्रीय अजजा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी मुख्य रूप से शामिल हुए.बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, प्रत्येक प्रखंड व बूथ का पुनर्गठन करने तथा अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया. इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और जिला पुनर्गठन टीम के पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola