इस गांव में केक काटकर मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, लगाया माखन का भोग

Updated:
विज्ञापन

केक काटता बच्चा.

चांडिल के पितकी गांव में जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया. ग्रामीणों ने केक काटकर और पूजा-अर्चना कर कान्हा का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी गांव में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर हरि मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को फूलों की माला और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्रामीणों ने केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भगवान को लगाया दूध, दही और माखन का भोग

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को दूध, दही, माखन और खीर का भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा. ग्रामीणों ने बताया - पितकी के हरि मंदिर में प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है. इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण के साथ महाप्रभु गौरांग ठाकुर की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.

हरिनाम संकीर्तन का भी किया गया आयोजन

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा. ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से गांव और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.

मौके पर ये थे मौजूद

इस अवसर पर मुरलीधर गोप, कन्हाई लाल गोप, नुनिचोरा गोप, राधानाथ गोप, कृष्णा गोप, भद्रेश्वर गोप, संतोष गोप, विकास गोप, शिवराम गोप, मनोज गोप, पानपति गोप, सनातन गोप, रितेश गोप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola