मछली-भात खाकर निकाली पिस्टल, लुटे 7 हजार रुपये... देखे पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

माउंट 10 व्यू होटल

चौका-कांड्रा मार्ग पर स्थित ढाबा में चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. संचालक को घायल कर नकदी और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश.

विज्ञापन

चांडिल/चौका: चौका थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग पर घाटदुलमी स्थित माउंट टेन व्यू ढाबा एंड रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. ग्राहक बनकर पहुंचे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर ढाबा संचालक से करीब सात हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिये. वारदात के बाद सभी अपराधी चौका की ओर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

मछली-भात खाने के बाद निकाली पिस्टल

माउंट 10 ब्यू होटल जमीन पर गिरा गोली | Prabhat Khabar Network
जमीन पर गिरा कारतूस

ढाबा संचालक प्रकाश महतो के अनुसार, देर शाम दो बाइक से चार युवक ढाबे पर पहुंचे थे। इनमें एक बाइक आर-15 और दूसरी स्प्लेंडर थी. चारों ने मछली-भात का ऑर्डर दिया. खाना खाने के बाद जब वे बिल देने के लिए काउंटर के पास पहुंचे, तभी एक अपराधी ने अचानक पिस्टल निकाल ली. प्रकाश महतो ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर विरोध किया.

विरोध करने पर सिर पर किया हथौड़े से वार

विरोध के दौरान दूसरे अपराधी ने हथौड़े से प्रकाश महतो के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गये. इसके बाद अपराधियों ने काउंटर में रखे करीब सात हजार रुपये और संचालक व एक कर्मी के मोबाइल फोन लूट लिये. बताया गया कि पिस्टल निकालने के दौरान एक गोली जमीन पर गिर गयी. सूचना मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गोली बरामद की है.

लगातार वारदात से व्यवसायियों में दहशत

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में भय का माहौल है.

कुछ दिन पहले बानसा स्थित सरकारी शराब दुकान में लूट का प्रयास और उसी रात उरमाल के माधुरी पेट्रोल पंप में करीब 25 हजार रुपये की लूट हुई थी. उरमाल गांव में चोरी के मामले में अपराधियों द्वारा छोड़ी गई कार भी चौका थाना में जब्त है. व्यवसायियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola