ePaper

Jharkhand Weather: सरायकेला-खरसावां में 250 मिमी बारिश रिकॉर्ड, ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली

Updated at : 07 Jul 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand rain

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather Today: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज दिनभर झमाझम बारिश होती रही. रुक-रुक कर बादल गरजते रहे और बारिश होती रही. सोमवार को 250.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. लगातार बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे. ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रही. मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलजमाव देखा गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: सरायकेला खरसावां, शचींद्र कुमार दाश-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह से दिनभर बारिश होती रही. लगातार बारिश से आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा. सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले में करीब 250.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. रुक-रुक कर मेघ गर्जन के साथ हवाएं चलती रहीं. आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं. बारिश के कारण बाजार वीरान पड़ा रहा. लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे. लगातार बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य भी बाधित हो रहा है. लगातार बारिश के कारण कई जगह खेतों में धान के बिछड़े सड़ गए हैं.

जुलाई के पहले सप्ताह में हुई 984.6 मिमी बारिश


सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई के पहले सप्ताह में ही कुल 984.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. सात जुलाई तक सरायकेला में 163 मिमी, खरसावां में 138 मिमी, कुचाई में 125.6 मिमी, गम्हरिया में 169 मिमी, चांडिल में 75.8 मिमी, नीमडीह में 107 मिमी, ईचागढ़ में 93.2 मिमी व कुकडू में 113 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई माह का सामान्य औसत बारिश 253.2 मिमी है, जबकि सात जुलाई तक ही जिले में औसत 109.4 मिमी बारिश हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली


सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण खरसावां में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण सुबह सात बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक खरसावां के अधिकतर गांवों में बिजली गुल रही. बारिश के कारण बिजली मिस्त्री को भी इसे दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जलजमाव बना परेशानी का सबब


लगातार बारिश से सरायकेला-खरसावां की कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव देखा गया. जिला समाहरणालय के सामने जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई. सरायकेला-खरसावां में कई जगहों पर सड़कों में बने गड्डों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ स्थानों पर तो नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता दिखा.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: सावधान! रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात, गरज के साथ बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola