jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन, अनुपस्थित कर्मियों को डीसी ने किया शो कॉज

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Nov 2024 10:19 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

jharkhand Election 2024: सरायकेला के डीसी रवि शंकर शुक्ला ने निर्वाचन आयोग की और से जारी गाइडलाइन के आधार पर दिए जा रहे प्रशिक्षण का पालन करने का सभी को निर्देश दिया. उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों को शोकॉज करने को कहा है.

विज्ञापन

jharkhand Election 2024: सरायकेला, प्रताप मिश्रा- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं. वहीं, विधानसभा चुनाव भयमुक्त, कदाचार मुक्त और निष्पक्ष हो इसके लिए मतदान कर्मियों की भी ट्रेनिंग जारी है. इसी कड़ी में सरायकेला में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें मतदान कर्मी के रूप में विभिन्न पदाधिकारी और कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया. निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कोषांग की ओर से एनआर प्लस टू हाई स्कूल में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मी के रूप में कुल 236 पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने निरीक्षण किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण लेने की बात कही. उन्होंने कहा की प्रशिक्षण क्रम में बताये जा रहे हैं विभिन्न बिंदुओं को अच्छे से सुने और समझे ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की भूल या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.

डीसी ने किया शो कॉज

डीसी रवि शंकर शुक्ला ने निर्वाचन आयोग की और से जारी गाइडलाइन के आधार पर दिए जा रहे प्रशिक्षण का पालन करने का सभी को निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की दुविधाओं को भी दूर किया. उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों को शोकॉज करने का निर्देश दिया है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: जारी है दलबदल, चुनाव से पहले दिनेश साहू और अंगद महतो ने बीजेपी छोड़ थामा JLKM का दामन

Jharkhand Assembly Election 2024: प्रभात खबर की चुनावी यात्रा: पब्लिक ने बता दिए इरादे… देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola