गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा चिलकू नीचा टोला, 65 सालों से हो रही है गणेश पूजा
श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी के सदस्य.
खरसावां के चिलकू नीचा टोला में 65 वर्षों से जारी गणेश पूजा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। तीन दिवसीय इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विसर्जन शामिल है।
खरसावां : खरसावां प्रखंड के चिलकू नीचा टोला में सोमवार से श्रीश्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हुआ. पूजा को लेकर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वर्ष 1961 में शुरू हुई गणेश पूजा की परंपरा 65 साल बाद भी ग्रामीणों की आस्था और उत्साह के साथ जारी है. सोमवार सुबह आठ बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. शाम सात बजे गणेश भगवान की आरती होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

15 सितंबर को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर को रात नौ बजे से मेले का आयोजन होगा. इसमें जमशेदपुर की मां भवानी ऑर्केस्ट्रा टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. तीन दिवसीय आयोजन का समापन 16 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए