खरसावां-कुचाई में गणपति बप्पा की धूम, 300 से अधिक स्थानों पर हुई पूजा
खरसावां के बाजारशाही (पतिशाही) में स्थापित प्रभु गणेश का पूजा पंडाल | Prabhat Khabar Network
खरसावां-कुचाई में गणेश चतुर्थी पर 300 से अधिक स्थानों पर बप्पा की पूजा हुई। पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बच्चों में विद्यारंभ को लेकर उत्साह दिखा।
खरसावां : गणेश चतुर्थी पर सोमवार को खरसावां-कुचाई क्षेत्र में गणपति बप्पा की धूम रही. गली-मुहल्लों से लेकर बाजार और गांव-कस्बों तक 300 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गयीं. कहीं ढोल-नगाड़ों तो कहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई. सुबह से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी.

बच्चों में दिखा विशेष उत्साह
बच्चों में विशेष उत्साह दिखा. आकर्षक पंडालों को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया है. शाम होते ही पंडाल रोशनी से जगमगा उठे. कई जगह भजन, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया. गणेश चतुर्थी पर कई परिवारों में बच्चों का ‘खड़ी छुंआ’ कर विद्यारंभ कराया गया. गणेश और मां सरस्वती की पूजा के बाद दो-तीन वर्ष के बच्चों के हाथ में चॉक-स्लेट देकर पहला अक्षर लिखवाया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए