Seraikela Kharsawan News : डाटम जंगली के पास झुंड से बिछड़ा हाथी सड़क पर आया, मार्ग बाधित

Updated:
विज्ञापन

गजराज के सड़क पर आने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित

विज्ञापन

चांडिल. कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू-तिरुलडीह मार्ग पर डाटम जंगल किनारे स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी सड़क किनारे निकल आया. हाथी के सड़क पर आने से उक्त मार्ग पर सफर कर रहे लोग कुछ देर के लिए रुक गए. इस दौरान लोगों ने झुंड से बिछड़े जंगली हाथी का वीडियो भी बनाया, जिसके बाद सावधानी बरतते हुए आवागमन शुरू किया गया. बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से जंगली हाथियों का झुंड कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों में विचरण कर रहा है. शाम ढलते ही कुछ हाथी झुंड से अलग होकर अकेले बेखौफ सड़कों पर निकल आते हैं. रात होते ही ये हाथी गांवों में घुसकर किसानों के खेतों में लगी आलू, पत्ता गोभी, टमाटर, फूलगोभी आदि फसलों को रौंदते हुए नुकसान पहुंचा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग से शिकायत की गयी, लेकिन विभाग हाथियों को क्षेत्र से दूर भगाने में अब तक सफल नहीं हो पाया है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola