चौका के तुलग्राम में बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर हत्या, एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

मृतक का घर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. 84 वर्षीय बुजुर्ग आनंद सिंह सरदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चौका : चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम गांव में मंगलवार देर रात हमलावरों ने 84 वर्षीय बुजुर्ग आनंद सिंह सरदार की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी. घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त हुई, जब एक पड़ोसी बुजुर्ग को खाना देने उनके घर पहुंचा. वहां खटिया पर खून से लथपथ शव देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी.

विज्ञापन

अकेले रहता था बुजुर्ग, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

मृतक आनंद सिंह सरदार गांव में अपने छोटे से घर में अकेले ही जीवन-यापन करता था और उनका कोई नजदीकी सहारा नहीं था. मंगलवार की रात वह कमरे में सो रहा था, तभी हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. सूचना पर पहुंची चौका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है.

पारिवारिक रंजिश से जुड़ रहे तार, पूछताछ जारी

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही मधु सिंह सरदार को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मधु की पत्नी कुछ समय पूर्व मृतक के भतीजे (भाई के बेटे) के साथ चली गयी थी. इसके बाद से मधु मानसिक तनाव और नशे में रहता था. पुलिस इस पारिवारिक विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola