सरायकेला में क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिमि जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो.

Saraikela: सरायकेला के कुकड़ू प्रखंड स्थित जानुम पलाशडीह गांव में आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ खेलते हुए खेल को भविष्य निर्माण का माध्यम बनाने की सलाह दी.

विज्ञापन

Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के जानुम पलाशडीह गांव में मित्र सम्मेलन की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला एएल सिक्स लवर बॉय दीपुटांड और यंग ब्यॉज क्लब धनुडीह के बीच खेला गया. यंग ब्यॉज क्लब की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो मौजूद थीं. प्रतियोगिता में विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष मधुश्री ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, खेल चाहे कोई भी हो आप बढ़िया से खेलेंगे तो आप उसमें अपना करियर बना सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मधुश्री ने कहा कि आप खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान दें, ताकि शिक्षित देश और शिक्षित समाज का निर्माण हो सके. उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा दिखाई है, आप राज्य और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं और राज्य सहित जिला का नाम रोशन करें.

लक्ष्य तय कर खेलें : सुनील महतो

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर और अनुशासन का पालन करते हुए खेलने की बात कही. मंच का संचालन चिरंजीत महतो ने किया. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पंचानन महतो, क्लब के अध्यक्ष निकुंज प्रमाणिक, उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, सचिव गौतम महतो, कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो खेल प्रभारी पतिलाल महतो, नरेश कुमार महतो, देव राजन महतो, गंगा धर महतो, अशोक कुमार, मृत्युंजय महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola