Seraikela Kharsawan News : ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, रेलवे कर्मी समेत दो घायल

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया. राजनगर बाइपास स्थित पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि बाइक के ट्रेलर के नीचे घुसने से पहले दोनों युवकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली.

अचानक मोड़ काटने से हुआ हादसा:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है. धातकीडीह गांव निवासी आलोक महतो (36) और डॉक्टर महतो (37) बाइक से सरायकेला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला की दिशा में ही जा रहे एक ट्रेलर (एनएल 01 एल 3855) ने राजनगर की ओर मुड़ने के लिए अचानक कट लिया. ट्रेलर की लंबाई अधिक होने के कारण पीछे से आ रही बाइक उसके पिछले हिस्से की चपेट में आ गयी.

रेलवे कर्मचारी हैं आलोक, पैर के अंगूठे की हड्डी टूटी:

दोनों युवक चलती बाइक से कूद गये. बाइक पूरी तरह से ट्रेलर के नीचे दब गयी. घटना में आलोक महतो के पैर के अंगूठे की हड्डी टूट गयी है, जबकि पीछे बैठे डॉक्टर महतो को मामूली चोटें आयी हैं. आलोक महतो रेलवे कर्मचारी हैं. वर्तमान में सीनी में पदस्थापित हैं. स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को रुकवाया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया. दोनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola