श्राद्धकर्म से लौट रहा था संजय, घर पहुंचने से पहले ही छूटी सांस... पढ़े पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

संजय महतो (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला-कालाडूंगरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार संजय महतो की मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला-कालाडूंगरी मार्ग पर बांधडीह चौक के समीप मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भालुबासा गांव निवासी संजय महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से गांव में भी शोक का माहौल है.

विज्ञापन

पिता को गम्हरिया छोड़कर लौट रहा था घर

जानकारी के अनुसार, संजय महतो के किसी परिचित के घर गम्हरिया में श्राद्धकर्म का कार्यक्रम था. मंगलवार सुबह वह अपने पिता को बाइक से गम्हरिया छोड़ने गया था. श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बांधडीह चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.

पिछले वर्ष हुई थी शादी, खेती में पिता का करता था सहयोग

संजय महतो अपने माता-पिता के दो पुत्रों में छोटा था. पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी. फिलहाल उसकी कोई संतान नहीं थी. वह खेती-बाड़ी में अपने पिता का सहयोग कर परिवार चलाने में मदद करता था. अचानक हुई उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola