Seraikela Kharsawan News : लोक अदालत में 15 मामले निष्पादित, 86 हजार की वसूली हुई

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : लोक अदालत में 15 मामले निष्पादित, 86 हजार की वसूली हुई

डालसा ने सरायकेला कोर्ट व चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया

विज्ञापन

सरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सरायकेला के दीवानी न्यायालय व चांडिल के अनुमंडलीय न्यायालय में मासिक व विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह व सिविल जज (सीनियर डिविजन) सह डीएलएसए प्रभारी सचिव अनामिका किस्कू ने किया. अदालत में 15 मामलों का निपटारा करने के साथ 86 हजार रुपये की राजस्व वसूली गयी. वहीं विशेष लोक अदालत के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सात मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सुलह के आधार पर 2,78,600 रुपये का समझौता कराया गया. मामलों के प्रभावी, सुचारु व त्वरित निपटारे को लेकर 10 पीठों का गठन हुआ था. समाचार लिखे जाने तक लोक अदालत में आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों व अन्य वादों के निपटारे की प्रक्रिया जारी थी.

पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला

मौके पर डीएलएसए प्रभारी सचिव ने बताया कि लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों व वादकारियों की सक्रिय भागीदारी रही. पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित व सुलभ न्याय प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लोक अदालत आम जनता को सरल, सस्ता व शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola