ईचागढ़ गांव में घुसा पानी, विस्थापितों में दहशत

चांडिल : तीन दिनों तक हुए बारिश के बाद चांडिल डैम का जल स्तर बढ़ गया. इस कारण डैम किनारे स्थित ईचागढ़ के गावों में पानी घुस गया. मंगलवार को डैम का जल स्तर घटाने के लिए सभी 13 रेडियल गेट खोल दिये गये. सभी गेटों को एक–एक मीटर तक खोला गया है. जमशेदपुर में […]
चांडिल : तीन दिनों तक हुए बारिश के बाद चांडिल डैम का जल स्तर बढ़ गया. इस कारण डैम किनारे स्थित ईचागढ़ के गावों में पानी घुस गया. मंगलवार को डैम का जल स्तर घटाने के लिए सभी 13 रेडियल गेट खोल दिये गये. सभी गेटों को एक–एक मीटर तक खोला गया है. जमशेदपुर में नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण सोमवार को चांडिल डैम के 13 में से 10 रेडियल गेटों को ही खोला गया था.
चांडिल बांध के कनीय अभियंता प्रभु शंकर उपाध्याय ने बताया कि डैम का जल स्तर 181.60 मीटर तक बढ़ गया था. मंगलवार दोपहर बाद जलस्तर घटने लगा. शाम चार बजे तक डैम का जल स्तर 181.55 मीटर था. डैम का जल स्तर बढ़ने के कारण ईचागढ़ गांव के मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया था.
इसके साथ ही कुछ घरों में भी पानी प्रवेश कर गया था. विस्थापितों का कहना है कि मुआवजा और संपूर्ण पुनर्वास होने तक डैम का जल स्तर बढ़ने न दिया जाये. इधर बारिश के कारण कपाली भी जलमग्न हो गया था. इस दौरान भाजपा नेता साधु चरण महतो ने कपाली और ईचागढ़ का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिले. उन्होंने सभी प्रभावितों के बीच चूड़ा, गुड़ और मुढ़ी का वितरण किया.
इसके पूर्व चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने सोमवार को चांडिल डैम पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कनीय अभियंता पीएस उपाध्याय से स्थिति की जानकारी ली. मौके पर श्री महतो भी मौजूद थे. बहरहाल बारिश के बाद मंगलवार दोपहर से डैम का पानी घटने लगा है, इसके बाद विस्थपितों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




