पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

कुचाई : आपसी झगड़े से तंग आकर कारण कुचाई थाना के गुमफु गांव के जोजोदा टोला में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. कुचाई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सामा मुंडा ने अपनी पत्नी लालमुनी मुंडा (33) की तलवार से काट कर हत्या कर दी. जिस वक्त सामा मुंडा ने घटना को […]
कुचाई : आपसी झगड़े से तंग आकर कारण कुचाई थाना के गुमफु गांव के जोजोदा टोला में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. कुचाई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सामा मुंडा ने अपनी पत्नी लालमुनी मुंडा (33) की तलवार से काट कर हत्या कर दी. जिस वक्त सामा मुंडा ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त लालमुनी सोयी हुई थी. घटना 13 अक्तूबर की है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पति–पत्नी में काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. इसी से तंग आ कर सामा ने पत्नी लालमुनी की हत्या कर दी. कुचाई पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति सामा मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




