जान दे देंगे, पर जमीन नहीं

Updated at : 10 Oct 2013 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
जान दे देंगे, पर जमीन नहीं

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के हिदीबिली गांव में भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया. हिदीबिली फुटबॉल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में 27 गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में ‘जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे’ का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के […]

विज्ञापन

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के हिदीबिली गांव में भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया. हिदीबिली फुटबॉल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में 27 गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे का संकल्प दोहराया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंच के साधुचरण महतो ने कहा कि टेंटोपोसी प्रोजेक्ट के लिए किसी भी हाल में टाटा कंपनी को जमीन नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की एकता के कारण ही आज सरकार को यह नियम लागू करना पड़ा है कि जमीन अधिग्रहण के लिए कंपनी को रैयतदारों की सहमति लेनी पड़ेगी.

ग्रामीणों को अपनी एकजुटता बनाये रखने के लिए कहा कि मंच सिर्फ ग्रामीणों की हित के लिए है. इन प्रभावित गांव में एक मुट्ठी चावल एक रुपया संग्रह करने का कार्यक्रम चलाया जायेगा.

गम्हरिया प्रखंड के इन छह पंचायतों के विकास पर कहा कि पूरे राज्य में सर्वाधिक इस छह पंचायत के लिए जिला परिषद से तीन करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गयी है, जो जनवरी माह के साथ ही शुरू हो जायेगी. कार्यक्रम को मंच के मनसा राम महतो, नुनुराम महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर कई उपस्थित थे.

झूमर पर झूमे ग्रामीण

स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ओड़िसा से आये कलाकार दीपक महतो द्वारा कुड़माली, हिंदी उड़िया झूमर प्रस्तुत कर ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola