ePaper

चांडिल : आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, गैंगरेप की आशंका

Updated at : 17 Aug 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल : आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, गैंगरेप की आशंका

तिरुलडीह थाना क्षेत्र की घटना, मृतका के देवर व सास समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज चांडिल : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका (33) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले गैंगरेप की बात कही जा रही है. सेविका के माता-पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का संदेह जताया है. […]

विज्ञापन
तिरुलडीह थाना क्षेत्र की घटना, मृतका के देवर व सास समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
चांडिल : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका (33) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले गैंगरेप की बात कही जा रही है.
सेविका के माता-पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का संदेह जताया है. घटना की सूचना के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. मृतका के पिता ने पति के भाई व मां समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
जानकारी के मुताबिक सहायिका से शादी के बाद पति ने शादी के दो साल बाद ही दूसरी शादी कर ली थी. इसके विरोध में सेविका ने थाने में मामला दर्ज कराया था. इस मामले को लेकर फिलहाल पति जेल में है. सेविका की एक छह साल की बेटी है, जो हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करती है. वह घर में अकेली रहती थी. पड़ोसियों के मुताबिक, हत्या दो दिन पूर्व की गयी होगी. मायके के लोगों ने बताया, तीन दिन पूर्व वह मायके गयी थी. अपनी बेटी से भी मिली थी.
कंधे व पीठ पर जख्म के निशान : पुलिस के मुताबिक, सेविका को साड़ी से बांध दिया गया था. कंधे व पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. हाथ की हड्डी भी टूटी हुई थी. हत्या की सूचना पर पहुंचे मृतिका के माता-पिता का रो-रोकर कर बुरा हाल था. उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola