ePaper

खेलो इंडिया के तीरंदाजी ट्रायल में राजनगर के गोरा हो को पहला स्थान

Updated at : 27 Nov 2018 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया के तीरंदाजी ट्रायल में राजनगर के गोरा हो को पहला स्थान

– रिकर्व राउंड में सेना के लिए निशाना साधते हुए 1337 का स्कोर बनाया – खरसावां के दामादिरी मैदान से 2013 में गोरा हो ने शुरू की थी तीरंदाजी – तीरंदाजी के लिए मीरा मुंडा ने दिया इंडियम राउंड का पहला धनुष सरायकेला : हरियाणा के सोनीपत में चल रहे खेलो इंडिया के ट्रायल तीरंदाज […]

विज्ञापन

– रिकर्व राउंड में सेना के लिए निशाना साधते हुए 1337 का स्कोर बनाया

– खरसावां के दामादिरी मैदान से 2013 में गोरा हो ने शुरू की थी तीरंदाजी

– तीरंदाजी के लिए मीरा मुंडा ने दिया इंडियम राउंड का पहला धनुष

सरायकेला : हरियाणा के सोनीपत में चल रहे खेलो इंडिया के ट्रायल तीरंदाज में गोरा हो ने पहला स्थान हासिल किया है. गोरा हो सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर का रहने वाला है. सोना के लिए खेलते हुए गोरा हो ने यह सफलता अर्जीत की है. जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में गोरा हो ने 70 मीटर की दूरी के चार राउंड में 1337 का स्कोर बना कर अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ दिया है.

इस ट्रायल शिविर में कुल 12 तीरंदाजों का चयन किया जायेगा. चयनित होने वाले सभी 12 तीरंदाज खेलो इंडिया के अलावे अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. मालूम हो कि गोरा हो ने अपने तीरंदाजी कैरियर की शुरुआत वर्ष 2013 में खरसावां के दामादिरी मैदान से की थी.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा द्वारा संचालित तीरंदाजी संघ के प्रशिक्षण केंद्र में टेलेंट हंट कार्यक्रम के तहत गोरा हो का चयन हुआ था. मीरा मुंडा ने ही गोरा हो को इंडियन राउंड का पहला धनुष दिया था. इंडियर राउंड के धनुष से खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर के कई स्पर्द्धाओं में गोरा हो ने कई मेडल जीते.

वर्ष 2014 में देश के तत्कालिन राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी ने बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में गोरा हो को सम्मानित भी किया था. वर्ष 2014 में ही गोरा हो ने दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश लिया था. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अनुशंसा पर सरकार की ओर से रिकर्व राउंड का धनुष दिया गया था.

तीरंदाजी अकादमी से खेलते हुए गोरा हो कई पदक जीते. बाद में गोरा का चयन सेना के लिए हुआ. फिलहाल गोरा हो सेना के लिए तीरंदाजी कर रहा है. एशिया कप तीरंदाजी चैंपियनशीप में भी गोरा हो ने कई मेडल जीते हैं. गोरा हो की इस उपलब्धि पर झारखंड तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती आदी ने बधाई देते हुए आगामी ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी है.

मीरा मुंडा ने उम्मीद व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में गोरा हो ओलंपिक में मेडल जीतकर सरायकेला-खरसावां जिला के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola