ब्रह्मपुत्र मेल में 3 मोबाइल चोरी, बरहरवा RPF ने आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ कस्टडी में गिरफ्तार मोबाइल चोर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल में यात्रियों के मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है. RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सो रहे यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करने के मामले में RPF बरहरवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रा कर रहे दो सोये यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये हैं. सूचना मिलते ही बरहरवा RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी.

प्लेटफॉर्म पर बैठा था संदिग्ध, RPF को देखते ही भागा

तलाशी अभियान के दौरान RPF टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल चोरी करने वाला संदिग्ध बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित टॉयलेट के पास बैठा है.

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे और कांस्टेबल ब्रजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे. RPF टीम को देखते ही संदिग्ध भागने लगा.

हालांकि RPF जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

तलाशी में मिले तीन मोबाइल

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची (25) बताया. वह कालू सेख का पुत्र है और मेंहेरुद्दीन मुंसिटोला, थाना कलियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है.

तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 53,497 रुपये बतायी गयी है.

पूछताछ में चोरी की बात कबूली

RPF के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने 8 सितंबर को ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में दो यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की.

इसके बाद RPF ने तीनों मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

GRP को सौंपे गये मोबाइल और दस्तावेज

RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बरामद तीनों मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेजों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया है.

RPF की इस कार्रवाई से ट्रेन में यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola