गंगा नदी पर रेल पुल के लिए भी लड़नी है लड़ाई : अरविंद

Updated:
विज्ञापन

जिस प्रकार से हम लोगों ने लड़कर गंगा पुल प्राप्त किया है, उसी प्रकार से साहिबगंज से मनिहारी

विज्ञापन

साहिबगंज. गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का एक बैठक रविवार को समिति के एलसी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. उपस्थित सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से हम लोगों ने लड़कर गंगा पुल प्राप्त किया है, उसी प्रकार से साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर एक रेल पुल बनवाने के लिए भी लड़ाई लड़नी है. कार्यक्रम को समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत किशोर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया. मौके पर बासुकीनाथ साह, रणधीर प्रसाद चौरसिया, रविंद्र साह, शेषनाथ यादव, अनुराग राहुल, सिद्धार्थ कुमार यादव, उदय कुमार साह, श्रवण कुमार मोदी, सन्नी कुमार साह, देवनारायण साह, मिथुन साह, विनोद कुमार साह, रौशन कुमार साह, अमित कुमार साह सहित दर्जनों सदस्यगण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola