पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में दो बिचौलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक गिरफ्तार
साहिबगंज (फाइल फोटो)
बरहेट में पेंशन फर्जीवाड़े में पुलिस की कार्रवाई तेज. दो नामजद आरोपी न्यायालय में पेश, एक गिरफ्तार.
बरहेट .कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है . मामले के दो नामजद आरोपी बरमसिया निवासी मिट्ठू ठाकुर और करमटोला निवासी शराफत अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया . वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपी भागाबांध निवासी मुनीर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है .
आपके शहर में
पुलिस की बढ़ती दबिश से आरोपियों में खलबली
कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश से आरोपियों में खलबली मची हुई है . पुलिस मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है . इसी दबाव के बीच दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया .
15 बिचौलिये और दो कंप्यूटर ऑपरेटर जेल में
पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक दो कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 15 बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है . पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है .
सभी आरोपियों को पकड़ने का पुलिस का दावा
पुलिस का कहना है कि कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा . पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है . मामले में आगे भी गिरफ्तारी होने की संभावना है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए