पहले पति गया जेल, अब ससुर भी गिरफ्तार! बहू की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप
राधानगर थाना | Prabhat Khabar Network
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में राधानगर पुलिस ने ससूर नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया. बेटे को पहले ही भेजा जा चुका है जेल.
उधवा . सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने, मारपीट और धमकी देने के मामले में राधानगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है . पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी कर उसे पकड़ा . आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है .
आपके शहर में
विवाहिता ने पति समेत ससुर पर लगाया आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक विवाहिता ने राधानगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसके पति हबीबुर शेख ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है . मामले में पति हबीबुर शेख, ससुर नूर मोहम्मद सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है .
मामले की गंभीरता को देखते हुए राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के नेतृत्व में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने, धमकी देने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया . प्राथमिकी में डीपी एक्ट की धारा 3/4 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) एवं 67(A) के तहत कार्रवाई की गयी है .
पति को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
मामले में राधानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुदकीपुर गोहलवाड़ी निवासी आरोपी पति हबीबुर शेख को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था . गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था .
इसके बाद पुलिस मामले में नामजद आरोपी और मुख्य आरोपी के पिता नूर मोहम्मद की तलाश कर रही थी .
छापेमारी कर नूर मोहम्मद को पकड़ा
इसी क्रम में राधानगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात संभावित ठिकाने पर छापेमारी की . इस दौरान नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया . पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है .
पुलिस मामले की जांच में जुटी है . प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए