पोखर में नहाने गए मदन सोरेन की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीनपहाड़ के भोराबांध गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के सामने पोखर में नहाने गए मदन सोरेन (58) की डूबने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के भोराबांध गांव में एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दी. इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

मृतक की पहचान मदन सोरेन के रूप में

मृतक की पहचान इसी गांव के मदन सोरेन (58) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मदन सोरेन घर के सामने स्थित पोखर में नहाने के लिए गये थे. नहाने के क्रम में ही डूबने से उनकी मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई उमेश उपाध्याय दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

तीनपहाड़ थाना पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola