इग्नू में नामांकन व बिना विलंब परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 30 सितंबर, जाने विलम्ब शुल्क के साथ कब तक है मौका?
AI-generated काल्पनिक तस्वीर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नव नामांकन और पुनः पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है. दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है.
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र 3605 की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि इग्नू जुलाई 2026 सत्र के नव नामांकन एवं पुनः पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गयी है.
ऑनलाइन कर सकते हैं नामांकन
इग्नू के समन्वयक डॉ ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन एवं पुनः पंजीयन कर सकते हैं. इग्नू में यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है.
परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है. विद्यार्थी 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
15 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ मौका
1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा.
इग्नू विभाग से कर सकते हैं संपर्क
संबंधित छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म एवं नामांकन से संबंधित विशेष जानकारी के लिए इग्नू विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए