चढ़ाई पर ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़का 12 चकिया वाहन, ऑटो को मारी टक्कर
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व ओटो | Prabhat Khabar Network
तीनपहाड़ में स्टैंड बैंक मोड़ पर एक बड़ा हादसा टल गया जब चढ़ाई पर सामान लदे 12 चकिया वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो गया. वाहन पीछे लुढ़ककर विद्यालय के पास खड़े ऑटो से जा टकराया. गनीमत रही कि ऑटो में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
प्रतिनिधि, तीनपहाड़. स्टैंड बैंक मोड़ पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चढ़ाई के दौरान सामान लदे 12 चकिया वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होते ही वाहन पीछे की ओर लुढ़कने लगा और विद्यालय के समीप खड़े ऑटो से जा टकराया.गनीमत रही कि हादसे के समय ऑटो में कोई सवार नहीं था.इससे दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
चढ़ाई पर मोड़ लेते समय फेल हुआ ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 12 चकिया वाहन संख्या सीजी 04एमडी/9067 बभनगामा मोड़ की तरफ से आ रहा था. वाहन को हाथीगढ़ की ओर जाना था. स्टैंड बैंक मोड़ के समीप चढ़ाई पर मोड़ लेने के दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया.
ब्रेक फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा. कुछ दूरी तक पीछे जाने के बाद वाहन विद्यालय के समीप खड़े ऑटो से जा टकराया.
ऑटो खाली होने से टला बड़ा हादसा
टक्कर के वक्त ऑटो में कोई मौजूद नहीं था. इस वजह से किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है.हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का जायजा लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जानकारी में वाहन का ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए