पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में हाइवा चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्सी स्थान के ऊपर पहाड़ पर हुआ हादसा

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्सी स्थान के ऊपर पहाड़ पर सोमवार को पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. खदान के कर्मचारियों ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां जांचोपरांत चिकित्सक डॉ राहुल वर्मा ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद परिवार वाले सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे. वहीं पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार मृतक चालक सदर प्रखंड क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना निवासी 44 वर्षीय मंटू पासवान था. मृतक चालक के छोटे भाई अरुण पासवान ने बताया कि बड़े भाई मंटू पासवान रक्सी स्थान के समीप संजय यादव के पत्थर खदान में पांच वर्षों से हाइवा चलाने का काम करता था. आज अचानक वहां से खबर मिली है कि उसका भाई मंटू पासवान को चोट लगी है. सहयोगी कर्मचारी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के भाई ने बताया कि उसे किसी से पता चला कि माइंस में हाइवा के डाला में किल्ली लगाने के दौरान पोकलेन से धक्का लगने से डाला से दबा गया था. हालांकि माइंस के कर्मियों ने इस घटना के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दी है. सिर्फ उन्हें बताया कि चोट लगा है. मृतक के सिर में चोट लगी है. वहीं मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है. इसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र आर्मी में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola