प्रमुख : विस्थापितों के मुद्दे पर हो वार्ता, बाहरी लोगों पर करें कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

ज्ञापन में बताया गया कि पचुवाड़ा नॉर्थ में डब्ल्यूबीपीडीसीएल और बीजीआर कंपनी द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, सुरक्षित पेयजल, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

विज्ञापन

मांग. पचुवाड़ा नॉर्थ और सेंट्रल कोल ब्लॉक की समितियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा

संवाददाता, पाकुड़

पचुवाड़ा नॉर्थ और सेंट्रल कोल ब्लॉक (अमड़ापाड़ा) के विस्थापितों एवं प्रभावित रैयतों की समितियों ने सोमवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति (नॉर्थ ब्लॉक) तथा ग्राम सुरक्षा विस्थापित कार्य समिति (सेंट्रल ब्लॉक) की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बाहरी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी. ज्ञापन में बताया गया कि पचुवाड़ा नॉर्थ में डब्ल्यूबीपीडीसीएल और बीजीआर कंपनी द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, सुरक्षित पेयजल, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. वहीं सेंट्रल ब्लॉक में भी रोजगार, बकाया वेतन भुगतान, आर्थिक सहायता तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. समितियों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग निजी स्वार्थ के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे लोगों की जांच कर कार्रवाई करने तथा विस्थापितों के मुद्दों पर केवल अधिकृत ग्राम समितियों के माध्यम से ही वार्ता करने की मांग की. मौके पर रंजन मरांडी, राजू मुर्मू, सुरेश टुडू, बानेश्वर टुडू, रमेश मुर्मू, अन्द्रियस मुर्मू, सुफल मरांडी, नाजीर सोरेन, सुनील किस्कू और जमीन हांसदा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

क्या कहती हैं डीसी

पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक और सेंट्रल कोल ब्लॉक की कमेटी के प्रतिनिधि आये थे. ज्ञापन सौंपा है. उनका कहना था कि कमेटी की बैठक हो, उसमें आर एंड आर सहित मुआवजा को लेकर जो भी बात आ रही है, उसका समाधान किया जाये. ऐसी कमेटी अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में बनायी गयी है, जो सभी पक्षों की बातों को सुनकर रिपोर्ट देगी.

मेघा भारद्वाज, डीसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola