गिरफ्तारी से साक्ष्य तक हर बिंदु पर कड़ी नजर : राजमहल में लंबित कांडों पर एसडीपीओ की सख्ती

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल थाना परिसर में लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने जल्द निष्पादन और अनुसंधान में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

राजमहल : राजमहल थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

लापरवाही नहीं, जल्द निष्पादन का निर्देश

समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों के निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन तथा अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की बारीकी से जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने और लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

पुलिस पदाधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, ओम प्रकाश चौहान, पवन कुमार, पूजा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola