डांट के बाद घर से निकला छात्र तीनपहाड़ में मिला, स्कूल आईडी कार्ड ने ऐसे मिलाया परिजनों से.

Updated:
विज्ञापन

सकुशल बरामद बालक आरपीएफ कैंप में | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डांट के बाद घर से निकले 14 वर्षीय छात्र को तीनपहाड़ आरपीएफ ने बचाया. स्कूल आईडी कार्ड से हुई परिजनों से पहचान और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाया गया.

विज्ञापन

तीनपहाड़ : मालदा रेल मंडल अंतर्गत तीनपहाड़ पार्किंग परिसर में भटक रहे 14 वर्षीय बच्चे को तीनपहाड़ आरपीएफ ने रेस्क्यू कर आरपीएफ कैंप लाया. इसके बाद बच्चे के परिजनों को दूरभाष पर जानकारी दी गई कि उनका 14 वर्षीय पुत्र तीनपहाड़ आरपीएफ कैंप में है.

विज्ञापन

स्कूल आईडी से परिजनों से हुआ संपर्क

पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम आदर्श कुमार भंडारी, पिता विजय कुमार भंडारी, माता कविता कुमारी और पता महम्मदपुर लौआरा, पोस्ट अरेला, जिला दरभंगा बताया. बच्चे के पास से आरपीएफ ने स्कूल का परिचय पत्र बरामद किया, जिसमें माता-पिता का मोबाइल नंबर अंकित था. आरपीएफ ने नंबर पर फोन कर परिजनों को बच्चे के मिलने की जानकारी दी.

9 सितंबर को निकला था स्कूल के लिए

बच्चे की माता कविता कुमारी ने बताया कि 8 सितंबर की रात मोबाइल ज्यादा देखने को लेकर उन्होंने आदर्श को थोड़ी डांट लगाई थी. इसके अगले दिन 9 सितंबर को आदर्श अपने दोस्त के साथ स्कूल के लिए निकला, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा. उसके अचानक गायब होने से परिवार काफी परेशान था.

बच्चे के मिलने से परिवार ने ली राहत की सांस

आदर्श के सही सलामत मिलने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली. वहीं, आगे की कार्रवाई के लिए बच्चे को आरपीएफ चाइल्ड लाइन साहिबगंज को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola