राजमहल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अलर्ट: लापरवाही बरतने वालों को अंतिम चेतावनी, बाढ़ और महामारी से निपटने की तैयारी शुरू.
बैठक को संबोधित करते सीएस | Prabhat Khabar Network
राजमहल प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कम प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई. वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ और महामारी से निपटने के लिए विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. कार्रवाई की चेतावनी उन पर भी है जो निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर रहे.
राजमहल : राजमहल प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की शुक्रवार को समीक्षा की गयी. चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कम उपलब्धि वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया.

बाढ़ और महामारी को लेकर अलर्ट
बैठक में वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ एवं महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक तैयारी रखने को कहा गया.
लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों के एवज में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की भी समीक्षा की गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित कार्य पूर्ण करने के बाद देय प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमानुसार एवं ससमय सुनिश्चित किया जाए. वहीं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को आगे कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी. मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू, प्रखंड डाटा प्रबंधक अमित कश्यप, तौसीफ अहमद, जिला कार्यक्रम समन्वयक सहिया संदीप कुमार, राजीव कुमार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अभय कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू समेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए