गंगा का जलस्तर बढ़ते ही राजमहल में हेल्थ विभाग अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सिविल सर्जन

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजमहल प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. सिविल सर्जन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

राजमहल : राजमहल प्रखंड क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में जलजमाव एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान दूषित पानी से होने वाली बीमारियों, सर्पदंश समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है. लोगों से स्वच्छ पानी का उपयोग करने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola