साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश का असर, पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर लगाया प्याऊ केंद्र
पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर लगाया प्याऊ केंद्र
Sahibganj News: सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के कुछ घंटे के बाद साहिबगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ केंद्र लगाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
साहिबगंज से विकास जायसवाल की रिपोर्ट
आपके शहर में
Sahibganj News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के कुछ घंटे बाद ही साहिबगंज के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से जगह-जगह पर प्याऊ केंद्र बनाए गए हैं. शहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी मे आम नागरिकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रविवार को साहिबगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने का काम शुरू हो गया.
पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा और थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और अपने-अपने थाना क्षेत्र में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था किया. इसको लेकर अलग-अलग जगहों में स्टैंड पर दो-दो मटकों में पानी और ग्लास की व्यवस्था की गई है.
नियमित सफाई और पानी भरने के निर्देश
बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए साहिबगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है. इसी के तहत आज बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा,बरहेट सहित अन्य स्थानों पर शुद्ध और ठंडा पेयजल को रखा गया है. उक्त स्थानों पर नियमित रूप मटकों की साफ सफाई और पानी भरने के लिए विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया गया है. इस शुद्ध प्याऊ केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आने वाले लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण
यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए