Sahibganj: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, शख्स को घर से घसीटकर निकाला और पीट-पीटकर मार डाला
रोते बिलखते परिजन
Sahibganj के उधवा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घर से खींचकर बाहर निकाला और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में शख्स की मौत हो गई.
मो इरशाद
Sahibganj (उधवा): साहिबगंज जिला के राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भट्ठा घोष टोला में मंगलवार को जमीन विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पीड़ित की परिजन शीला देवी के अनुसार मंगलवार की सुबह कार्तिक मंडल अपने मकान में कुछ काम कर रहे थे. इस बीच गांव के विफल घोष, पुराण घोष सहित अन्य कई लोग मिलकर उसे घर से घसीटकर बाहर लाए और बेरहमी से पीटने लगे. उन लोगों ने कार्तिक मंडल को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और फिर उसकी मौत हो गई.
आपके शहर में
पुलिस को 4 लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एएसआई सुनील मेहता, मनोज पासवान सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल कार्तिक मंडल को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि यह घटना जमीन विवाद में घटी है. मृतक को दो बेटे और एक बेटी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में राधानगर पुलिस ने चार संदिग्ध को हिरासत में लिया है. खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज की प्रकिया चल रही थी.
इसे भी पढ़ें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए