बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं मुखिया, गुड़-चूड़ा और तिरपाल समेत बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

पीड़ितों को सामग्री देती मुखिया नफीसा खातून | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उधवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावितों के बीच मुखिया नफीसा खातून ने पहुंचकर राहत सामग्री बांटी. जरूरतमंद परिवारों को गुड़, चूड़ा और तिरपाल जैसी आवश्यक चीजें दी गईं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा : उधवा प्रखंड की दक्षिण पलासगाछी पंचायत में शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. पंचायत की मुखिया नफीसा खातून ने स्वयं प्रभावित क्षेत्र गोल ढाब चुआर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया एवं पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी. इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. राहत सामग्री मिलने से बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों ने राहत महसूस की.

विज्ञापन

गुड़-चूड़ा और तिरपाल समेत सामग्री बांटी

राहत सामग्री में गुड़, चूड़ा, तिरपाल सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है.

प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद का भरोसा

मुखिया नफीसा खातून ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंचायत के प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पंचायत के लोगों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता है.

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण के लिए मुखिया के प्रति आभार जताया और आगे भी प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ताजरुल हक, वार्ड सदस्य मोनिमुल शेख सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola