धोगड़ा झरना घूमकर लौट रहे दो युवक बाइक दुर्घटना में घायल, साहिबगंज रेफर
धोगड़ा झरना घूमकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए साहिबगंज रेफर किया गया है.
प्रतिनिधि, बोरियो : थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा धोगड़ा गांव के समीप बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराजपुर निवासी तौफीक अंसारी (24) व सकरीगली निवासी सुजन अंसारी (23) बाइक पर सवार होकर बोरियो की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे दोनों युवक घायल हो गये. घायल युवकों को साथियों ने इलाज के लिए सीएचसी बोरियो में भर्ती कराया. जहां डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर कर दिया.
धोगड़ा झरना घूमने आये थे युवक
बताया जाता है कि दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ धोगड़ा झरना घूमने आये थे. साथियों के साथ पार्टी मनाकर लौटने के दौरान दोनों युवक दुर्घटना के शिकार हो गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए