बोरियो-तीनपहाड़ सड़क पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत; भाई गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके भाई को गंभीर हालत में साहिबगंज रेफर किया गया है. परिवार में मातम पसरा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तसर केंद्र के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान हरिणचारा गांव निवासी मोटका मुर्मू (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक उसका छोटा भाई राजू मुर्मू (25 वर्ष) है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिणचारा गांव निवासी दोनों सगे भाई राजू मुर्मू और मोटका मुर्मू एक ही बाइक पर सवार होकर तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर तसर केंद्र के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी. हादसे में मोटका मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

गंभीर हालत में भाई साहिबगंज रेफर

घायल राजू मुर्मू को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो लाया गया. सीएचसी बोरियो में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एसआई जियालाल किस्कू दलबल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक की पत्नी होपनमय सोरेन ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola