भगवान के दरबार में चोरों की दस्तक, पीतल की 8 किलो की घंटी लेकर हुए रफूचक्कर

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते पुरोहित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल के मंगलहाट स्थित राम सीता मंदिर से चोरों ने 8 किलो पीतल की घंटी चुरा ली. सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटी गायब मिली, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. प्रशासन से तत्काल जांच और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित आरक्यूएस कंपनी के राम सीता मंदिर से अज्ञात चोरों ने लगभग 8 किलोग्राम वजन की पीतल की घंटी चोरी कर ली. घटना रात करीब 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है. सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटी गायब मिली, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.

विज्ञापन

कंपनी कर्मचारी और ग्रामीण जुटे

घटना की जानकारी मिलते ही आरक्यूएस कंपनी के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर जुट गये. जानकारी के अनुसार, आरक्यूएस कंपनी के दिनेश जलान ने अपनी कंपनी की जमीन पर क्षेत्रवासियों के लिए कंपनी मजदूर संघ के सामूहिक सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया है.

एक माह पूर्व लगायी गयी थी घंटी

मंदिर में लगी पीतल की घंटी आरक्यूएस कंपनी की ओर से दान स्वरूप दी गयी थी. कंपनी प्रबंधक प्रणव प्रसाद ने बताया कि कंपनी की ओर से लगायी गयी लगभग 8 केजी वजन की पीतल की घंटी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व ही घंटी लगायी गयी थी.

पुजारी ने सुबह देखी घंटी गायब

सुबह मंदिर की पुजारी लक्ष्मी मिश्रा एवं अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घंटी गायब मिली. इसके बाद घटना की जानकारी हुई. कंपनी प्रबंधक के अनुसार, इस घटना से मंदिर परिवार को लगभग 10 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.

जांच और गिरफ्तारी की मांग

क्षेत्र के लोगों एवं कंपनी कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा मंदिर से घंटी खोलकर ले जाने वाले आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. साथ ही मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

श्रद्धालुओं में आहत है आस्था

कंपनी प्रबंधक प्रणव प्रसाद ने कहा कि धार्मिक स्थल से इस तरह चोरी की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना से श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola