‘करंट’ के खतरे के बीच 5 घंटे अंधेरे में रहा मंगलहाट, खेत में गिरा हाईटेंशन खंभा

Updated:
विज्ञापन

खेत में गिरा हाइटेंशन तार व पोल | Prabhat Khabar Network

जर्जर बिजली खंभा गिरने से मंगलहाट व दर्जनों गांवों में 5 घंटे से अधिक बिजली गुल रही. ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट स्थित पावर ग्रिड से करीब 400 मीटर दूर कटघर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब शिव मंदिर के पीछे खेत में लगा 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली खंभा हाईटेंशन तार समेत खेत में जा गिरा. खंभा गिरने से मंगलहाट फिल्टर समेत आसपास के दर्जनों गांवों में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

करंट प्रवाहित तार खेत में गिरा,ग्रामीणों ने तुरंत दी सूचना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हल्की बारिश के साथ हवा चल रही थी. इसी दौरान पहले से क्षतिग्रस्त 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा अचानक हाईटेंशन तार समेत खेत में गिर गया. घटना के वक्त बिजली लाइन में करंट प्रवाहित था. खंभा गिरते ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद करायी गयी. समय रहते बिजली काटे जाने से बड़ा हादसा टल गया.

पहले ही की गयी थी जर्जर खंभे की शिकायत

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली खंभे की स्थिति पहले से ही जर्जर थी और इसकी शिकायत विभाग से की जा चुकी थी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे की मरम्मत या उसे बदलने की कार्रवाई की जाती, तो यह घटना नहीं होती. खंभा गिरने से खेत में लगी कुछ फसल भी क्षतिग्रस्त होने की बात कही गयी है.

मंगलहाट फिल्टर समेत दर्जनों गांवों की बिजली रही बाधित

खंभा गिरने के बाद मंगलहाट फिल्टर और आसपास के करीब दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया.

जल्द बिजली बहाल करने में जुटी विभागीय टीम

बिजली विभाग के जेई चंदन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर विभागीय मिस्त्रियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है. कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola