नाबालिग अपहरण मामले में राजमहल पहुंची सूती पुलिस, आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश.

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सूती पुलिस राजमहल में आरोपी की तलाश कर रही है. युवक की संलिप्तता सामने आने के बाद कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना पुलिस मंगलवार को नाबालिग लड़की के अपहरण मामले की जांच के सिलसिले में राजमहल पहुंची. सूती थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 578/26 दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के क्रम में राजमहल थाना क्षेत्र के एक युवक की संलिप्तता सामने आई है. इसके बाद आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए सूती थाना पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी. हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपित की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच और आरोपित की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola