पीएम आवास योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर हुई ग्रामसभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कर्माटांड़ पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में योजना के पात्र लाभुकों की सूची का सत्यापन किया गया और जरूरतमंद परिवारों के नाम जोड़ने तथा अपात्र और दोहराए गए नाम हटाने पर चर्चा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने वास्तविक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कर्माटांड़ पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में पंचायत सचिव दिवेश मिश्रा, मुखिया माडी पहाड़ीन एवं रोजगार सेवक प्रकाश साहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची का गहन सत्यापन किया. इस दौरान ऐसे जरूरतमंद परिवारों के नामों पर विचार किया गया जो अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं. वहीं सूची में शामिल दोहराए गए एवं अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया भी अपनाई गई. बैठक में ग्रामीणों की सहमति से पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने पर विस्तार से चर्चा की गई. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर गीतामय हांसदा, सामू पहाड़िया, चांदी पहाड़ीन, ग्राम प्रधान धनु पहाड़िया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola