मंडरो के शांति नगर में गूंजे मां मनसा के जयकारे, गंगा में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोग| Prabhat Khabar Network

मंडरो के शांति नगर में मां मनसा पूजा श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई. भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. गंगा में विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन.

विज्ञापन

गुड्डू रजक, मंडरो/साहिबगंज : मंडरो प्रखंड अंतर्गत महादेववरण पंचायत के शांति नगर गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां मनसा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया. मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर भक्त सोती रविदास के नेतृत्व में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां मनसा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पूजा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों ने मां मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.

शनिवार की सुबह श्रद्धालु मां मनसा की प्रतिमा को लेकर हाजीपुर स्थित गंगा नदी पहुंचे. यहां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

पूरे आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर सोती रविदास, जितेंद्र रविदास, मदन कुमार समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola