बोरियो में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा! स्टॉक से POS मशीन तक की जांच
निरीक्षण करते जिला कृषि पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बोरियो में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा. उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, स्टॉक और वितरण की गहन जांच.
बोरियो. उर्वरक की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर रोक लगाने को लेकर बोरियो प्रखंड क्षेत्र में उर्वरक दुकानों का जांच अभियान चलाया गया. जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया.
आपके शहर में
स्टॉक और वितरण पंजी की जांच
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का मिलान किया. इसके अलावा वितरण पंजी, पीओएस मशीन और स्टॉक पंजी की भी जांच की गयी. अधिकारियों ने यह भी देखा कि किसानों को उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है या नहीं.
निर्धारित नियमों के अनुसार उर्वरक देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
जांच के दौरान आत्मा के बीटीएम अनुपम हांसदा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी जोसेफ टुडू मौजूद रहे.
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत व अनियमित वितरण की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए