पेंशन फर्जीवाड़े में दो मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर
Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज (फाइल फोटो)
पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में दो मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. पुलिस कार्रवाई तेज, 15 बिचौलिए व 2 ऑपरेटर पहले ही जेल.
विज्ञापन
बरहेट : थाना क्षेत्र में कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में दो मुख्य आरोपी बरमसिया निवासी मिट्ठू ठाकुर और करमटोला निवासी शराफत अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में भागाबांध निवासी मुनीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की कार्रवाई तेज होने से आरोपियों में खलबली मची हुई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
दो कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 15 बिचौलिए भेजे जा चुके हैं जेल
इस मामले में दो कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 15 बिचौलियों को जेल भेजा जा चुका है. पुलिस का दावा है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन