साहिबगंज में मालवाहक जहाज ने तीन नावों को मारी टक्कर, एक क्षतिग्रस्त होकर डूबी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की शाम साहिबगंज पुरानी घाट पर मालवाहक जहाज ने तीन नावों में टक्कर मार दी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज साहिबगंज पुरानी घाट (ओझा टोली घाट) के समीप सोमवार की शाम एक मालवाहक ने तीन नावों में टक्कर मार दी. इस घटना में संजय चौधरी की नाव क्षतिग्रस्त होकर गंगा में डूब गयी. वहीं नावों पर सवार कई यात्रियों ने गंगा में कूद कर अपनी जान बचायी. दो-तीन यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है. हालांकि घटना के बाद सभी यात्री घर चले गये. बताया जाता है कि मालवाहक जहाज ओझा टोली घाट से मनिहारी जाने के लिए जैसे ही खुला, उसने घाट पर लगी नावों में टक्कर मार दी. एक के बाद एक कर तीन नाव आपस में टकरा गयी. इसके बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गयी. इस संबंध में पुरानी साहिबगंज निवासी नाव मालिक संजय चौधरी ने बताया कि इसी महीने अपनी नाव को पानी में उतारे थे. नाव की अनुमानित कीमत तकरीबन तीन लाख रुपये बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ओझा टोली गंगा घाट पर हुई घटना

कई यात्रियों ने गंगा में कूद कर बचायी जानB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola