चुनाव : अध्यक्ष पद पर पांच व वार्ड पार्षद के लिए 33 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

पांच अभ्यर्थियों ने प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार दास के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा नगर निकाय चुनाव के नामांकन के छठे दिन मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार दास के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का दावा किया. अध्यक्ष पद के लिए ललिता देवी, बबीता कुमारी, रफत निसार, मीनाक्षी कुमारी एवं मिनती सरकार, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें वार्ड 1 से निर्मला कुमारी, चांदनी कुमारी, उमावती देवी, रीता कुमारी पासवान, वार्ड दाे से मो रिजाउल हक मंसूरी, जितेंद्र कुमार, वार्ड तीन से मो फारुख शेख, आफताब अंसारी, अमित कुमार भारती, वार्ड चार से अजय कुमार गुप्ता, राजकुमार भगत, वार्ड पांच से जयराम पासवान, डोली कुमारी, सुधांशु कुमार रजक, वार्ड सात से एनामुल शेख, आकाश अंसारी, वार्ड आठ से मोमिता चौधरी, शहनाज आरा, वार्ड नौ से निखत परवीन, वार्ड 10 से वाजिद शेख, मो शकील परवेज, छोटेलाल रमानी, वार्ड 11 से निशा रानी, वार्ड 12 से संतोष कुमार भगत, संतोष कुमार महतो, आलो देवी, राकेश भगत, वार्ड 13 से नमिता देवी, वार्ड 14 से बालेश्वर कुशवाहा, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, रानी कुमारी ने नामांकन किया. वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए तीन ने नाजिर रसीद कटायी. प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही. थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह तैनात थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola